{"_id":"5ed35ad48ebc3e905b5783e1","slug":"village-womens-organizations-are-playing-an-important-role-in-the-rescue-of-corona3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ग्राम महिला संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ग्राम महिला संगठन
विज्ञापन
गणाई गंगोली में क्वारन्टीन युवाओं को जागरूक करती महिलाएं।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। कोविड-19 से बचाव के लिए महिला संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क का प्रयोग व स्वच्छता रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा बाहर से आ रहे लोगों को संस्थागत क्वारंटीन करने में भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सेवा निधि द्वारा संचालित महिला संगठन रूगड़ी भी इस महामारी काल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। संगठन अपने गांव में क्वारंटीन किए गए लोगों के रहने, खाने सहित तमाम व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहा है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव में चार जगहों पर क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं
वहीं गांव के लोग भी हर संभव सहयोग कर रहे हैं। संस्था कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि ग्राम संगठनों से लगातार संपर्क कर सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन