{"_id":"6486065dbf51d5535109bc28","slug":"vijay-merchant-trophy-2023-24-under-16-cricket-trials-concluded-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-512-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2023-24 अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2023-24 अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न
Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए आयोजित ट्रायल्स में शामिल खिलाड़ी। संवाद

पिथौरागढ़। विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2023-24 अंडर-16 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल्स रविवार को द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी नैनी सैनी के टर्फ विकेट पर आयोजित किए गए।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा निर्देशन में पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नाॅर्थ जोन खेले अनुभवी पूर्व खिलाड़ियों के चयनकर्ता हरीश चंद्र जोशी, हेमा मेहता, कैलाश चंद और पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र जोशी की देखरेख में ट्रायल्स किए गए। जिले के सभी विकासखंडों से आए 32 खिलाड़ियों ने ट्रायल्स प्रकिया में प्रतिभाग किया। इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पांच खिलाड़ी स्टैंड बाई रखे जाएंगे । प्रपत्रों की स्क्रीनिंग मनोज कुमार ने की।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की टीम जोनल प्रतियोगिता से पूर्व अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी तैयारी चल रही है। ट्रायल्स के दौरान पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कोऑर्डिनेट जीवन सिंह मेहता, क्रिकेट कोच राजिंदर सिंह गुर्रो, परीक्षित गड़कोटी, विवेक भट्ट, विशाल जोशी, राजेश पांडेय, रमेश सिंह कसनियाल मौजूद रहे।