{"_id":"6ad10f9c8090f707ac0d9804","slug":"vidya-mandir-displayed-an-impressive-performance-in-the-football-tournament-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145657-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फुटबाल प्रतियोगिता में विद्या मंदिर ने दिखाया जबरदस्त खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फुटबाल प्रतियोगिता में विद्या मंदिर ने दिखाया जबरदस्त खेल
Thu, 15 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लडवाल फाउंडेशन स्टेट के खेल मैदान में सत्रह वर्ष से कम फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने इसका उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच बृहस्पतिवार को विद्या मंदिर और ऐंजल्स स्कूल के बीच खेला गया। विद्या मंदिर की टीम ने तीन गोल से यह मैच जीता। मनीष, दीपांशु और विपिन ने एक-एक गोल किए। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय और माउंट कार्मल के बीच हुआ। माउंट कार्मल ने भी तीन गोल से जीत दर्ज की। गौरव, दीवांश और आकाश ने माउंट कार्मल के लिए एक-एक गोल किया। मैचों में निर्णायक रितिक तड़ागी, आयुष तड़ागी, रितेश महर और योगेश सामंत लाइनमैन रहे। फुटबाल कोच नितिन तड़ागी और मुन्ना भी इस दौरान मौजूद थे।