फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles stranded for four hours near Harkot band

थल-मुनस्यारी सड़क पर दुश्वारियां कम नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stranded for four hours near Harkot band
पिथौरागढ़ के सिल्थाम-अस्पताल रोड में लगे जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
हरथल-मुनस्यारी सड़क यातायात के लिए खुलने के बावजूद दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। सड़क पर अब भी बर्फ इतनी अधिक है कि चालकों को खुद ही फावड़े से इसे हटाना पड़ रहा है। सड़क पर बर्फ होने के कारण हरकोट बैंड के पास चार घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

लोनिवि ने सड़क को मंगलवार को यातायात के लिए खोल दिया था। सड़क से अच्छी तरह बर्फ नहीं हटाने से हरकोट बैंड के पास सुबह छह से 11 बजे तक कई वाहन चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। मुनस्यारी से थल की ओर जा रहे गंगपानी ट्रैवल्स के चालक प्रकाश बृजवाल ने बर्फ हटाकर वाहन पास किया। पिछले दिनों हुई बर्फवारी से थल-मुनस्यारी सड़क चार दिन तक बंद रही।
विज्ञापन

इससे आनेजाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही कई पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग भी कैंसल करा दी थी। अब सड़क से बर्फ हटाए जाने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। सड़क किनारे जमा बर्फ के चलते वाहनों को निकालने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ अच्छी तरह नहीं हटाने से वाहनों के लिए भी खतरा बना हुआ है। बुधवार को लंदन से आए एनआरआई राज भट्ट भी सड़क पर चार घंटे तक माइनस दो डिग्री में फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने खुद ही फावड़े से बर्फ हटाकर अपने वाहनों निकाला। मुनस्यारी क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे जमी बर्फ को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed