फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Various organizations paid tribute to Nirmal Pandit on his death anniversary.

Pithoragarh News: पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने दी निर्मल पंडित को श्रद्धांजलि

Thu, 16 May 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Various organizations paid tribute to Nirmal Pandit on his death anniversary.
पिथौरागढ़ में स्व. निर्मल पंडित को पुण्यति​थि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते वि​भिन्न संगठनों के लो
पिथौरागढ़। पूर्व छात्र नेता और राज्य आंदोलनकारी निर्मल जोशी पंडित की 26 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों के लोगों रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 27 मार्च 1998 को शराब ठेकों की नीलामी के विरोध में निर्मल जोशी ने आत्मदाह कर लिया था। 16 मई 1998 को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पिथौरागढ़ महाविद्यालय के अध्यक्ष, दो बार छात्रसंघ महासचिव रहे निर्मल पंडित छात्रों के बीच लोकप्रिय थे। वह गंगोलीहाट की चिटगल सीट से जिला पंचायत सदस्य भी रहे। 1996 में उन्होंने संघर्ष के दम पर पुलिस भर्ती निरस्त करवाई थी। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान चर्चित रहे निर्मल ने कफन का कुर्ता, पायजामा पहन लिया था। समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहे। संचालन जुगल किशोर पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, डीएन भट्ट, गुरुकुलानंद सरस्वती, गिरधर सिंह बिष्ट, ऋषेंद्र महर, महेश मखौलिया, प्रकाश जोशी, भगवान पंत समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed