{"_id":"6a94633638dafacb5d0171fd","slug":"valour-of-ex-servicemen-to-be-honoured-shaurya-samman-ceremony-to-be-held-today-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146196-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों के शौर्य को मिलेगा सम्मान, आज होगा शौर्य सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों के शौर्य को मिलेगा सम्मान, आज होगा शौर्य सम्मान समारोह
Sun, 30 Aug 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देश की रक्षा के लिए शौर्य, बलिदान और समर्पित सेवा देने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में कल शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पूर्व सैनिकों को उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को मंगलमूर्ति बारात घर में पिथौरागढ़ में 10:30 बजे समारोह प्रारंभ होगा।
डीएम आशीष कुमार भटगांई समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व सैनिक राष्ट्रीय चेतना के जीवंत स्तंभ, सामूहिक साहस के प्रतीक और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में सैनिकों की वीरता और देशसेवा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया जाएगा। पूर्व सैनिकों अनुभवों के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि शौर्य सम्मान समारोह का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। साथ ही, ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशप्रेम के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ये हैं हमारे सहयोगी
मुख्य सहयोगी- गिरीश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष
सह प्रायोजक- डॉ. स्वामी विरेंद्रानंद महाराज
हेल्थ पार्टनर- संजीवनी हॉस्पिटल
अन्य सहयोगी - दीपा जोशी पत्नी स्व. कर्नल राम दत्त जोशी, पुनेठा फैशन, पुनेठा शूज सिमलगैर, मां बाराही कालाेनाइजर्स, नारायण सिंह एंड संस, अजय कंस्ट्रक्सन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीमाओं पर विषम परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए डटे रहने वाले सैनिकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक समाज और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। -अनिल पुनेठा, पुनेठा फैशन, सिमलगैर
अमर उजाला की ओर से आयोजित वीर सैनिक और वीरांगना सम्मान समारोह को सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन पूर्व सैनिकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही युवा पीढ़ी में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। -पीतांबर अवस्थी, शिक्षाविद्
शौर्य सम्मान समारोह किया जाना युवाओं को प्रेरणा देगा। ऐसे कार्यकमों से सैनिकों के साहस, बलिदान को पहचान मिलती है। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में अमर उजाला का यह सम्मन समारोह प्रशंसनीय है। -महेश जोशी, पर्यावरण प्रेमी
-- -- -- -- -- -
सैनिक दिन-रात सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान देते हैं। उनके साहस, त्याग और समर्पण के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से सैनिक परिवारों का सम्मान बढ़ता है और समाज को उनकी देशसेवा से प्रेरणा मिलती है। -डॉ.अशोक पंत, शिक्षाविद्