{"_id":"60c4f8a18ebc3e283061f5e7","slug":"vaccination-in-didihat-pithoragarh-news-hld427513670","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनराजि गांवों में कोरोना टीकाकरण में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनराजि गांवों में कोरोना टीकाकरण में तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील के वनराजि गांवों में प्रशासन की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। जो वनराजि कोरोना जांच और टीका लगाने का नाम सुनते ही जंगलों में चले जा रहे थे।
अब वे कोरोना का टीका लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जिले में वनराजि की आबादी 702 है, इनमें 219 को टीका लगाया जा चुका है।
एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में वनराजि गांवों में कोरोना टीकाकरण के लिए तहसील, ब्लॉक, स्वास्थ्य विभाग ने मुहिम चलाकर टीकाकरण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
तहसील, ब्लॉक के कई अधिकारी कई दिनों से वनराजियों को कोरोना टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शुुरुआत में लोग टीम से डरकर जंगलों में चले जा रहे थे। अमर उजाला ने 11 जून के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मदनपुरी, कूटा चौरानी गांवों में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए कैंप लगाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे तक मदनपुरी में 16 और कूटा में 10 वनराजि लोगों का टीकाकरण किया गया।
चौरानी के लिए स्वास्थ विभाग की टीम आठ किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर गांवों में पहुंची है। इस मुहिम में खंड विकास अधिकारी बीएल मयाल, तहसीलदार सुभागिनी, विजेंद्र धानिकी, कविंद्र ह्यांकि, महेश कन्याल शामिल हैं।
सातशिलिंग जीआईसी में 150 लोगों को लगा टीका
पिथौरागढ़। सातशिलिंग जीआईसी में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगा। सुपरवाइजर सलीम खान के नेतृत्व में 150 लोगों का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण में गुंजा मेहता, मंजू खड़ायत, राजेंद्र चंद, शमशेर चंद, पंकज कुमार, गोपेश पाणंडेय, दीपक खड़ायत, रमेश कापड़ी, बबलू आदि ने सहयोग किया।