{"_id":"8a8278a67244702aeca71ec246aa7860","slug":"uttarakhandi-film-gopi-bina-is-the-moment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडी फिल्म ‘गोपी भीना’ का हुआ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडी फिल्म ‘गोपी भीना’ का हुआ मुहूर्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनमोल फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के बैनर तले उत्तराखंड की संस्कृति, खानपान पर बन रही बड़े बजट की उत्तराखंडी फिल्म ‘गोपी भीना’ का मुहूर्त हो गया है।
विज्ञापन
सिने कलाकार हेमंत पांडे, विख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, त्विशा भट्ट, संजय सिलोड़ी अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग अगले 20 दिनों तक पिथौरागढ़ की हसीन वादियों में होगी। पहले फिल्म का नाम काल-बिकाल था, जो परिवर्तित कर दिया है। फिल्म में हेमंत पांडे के चरित्र का नाम गोपी भीना है।
विज्ञापन
फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अभिनेता हेमंत पांडे, उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, विधायक विशन सिंह चुफाल, उत्तराखंड विधि अध्ययन समिति के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, फिल्म के निर्देशक अशोक मल्ल, प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल, कलाकार जनार्दन उप्रेती, प्रह्लाद कन्याल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा, दीपक गुप्ता समेत तमाम संस्कृति प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
फिल्म की निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, लेखक/निर्देशक अशोक मल्ल, फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर जगजीवन कन्याल ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित गोपी भीना फिल्म की अधिकतर शूटिंग पिथौरागढ़ शहर और इसके इर्दगिर्द के क्षेत्रों में होगी।
बता दें कि अनमोल फिल्म प्रोडक्शन इससे पहले उत्तराखंडी फिल्म सिपैजी का सफल निर्माण कर चुकी है। फिल्म में तमाम स्थानीय कलाकार अभिनय कर रहे हैं। शूटिंग को लेकर लोगों में जिज्ञासा है।