फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand won three gold and one silver in national boxing

Pithoragarh News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग में उत्तराखंड ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत

Sat, 01 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand won three gold and one silver in national boxing
यूथ महिला राष्ट्रीय बॉ​क्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की रनरअप टीम। संवादयूथ महिला राष्ट्रीय ब - फोटो : यूथ महिला राष्ट्रीय बॉ​क्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की रनरअप टीम। संवाद
पिथौरागढ़। यूथ महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि उत्तराखंड राज्य की बॉक्सिंग टीम में शामिल किसी जनपद की चार महिला मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते हों।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में लाइट वेट 57-60 किग्रा भार वर्ग में निकिता ने दिल्ली की सिया, लाइट वेल्टर वेट 60-63 किग्रा भार वर्ग में दीपा ने पंजाब की अर्शदीप कौर और वेल्टर वेट 63-66 किग्रा भार वर्ग में काजल ने दिल्ली की सुप्रिया रावत को हराया। मिनिमम वेट 45-48 किग्रा भार वर्ग में कर्निका कठायत ने हरियाणा की भावना को हराया। प्रदेश की महिला बॉक्सिंग टीम ने पिथौरागढ़ निवासी बिजेंद्र मल्ल और देहरादून निवासी प्रियंका टीम कोच के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल विभाग उत्तराखंड संयुक्त निदेशक, डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, डीएम रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बहादुर सिंह बोहरा, कमल पुनेड़ा, कै. देवी चंद, अजय राठौर, प्रकाश जंग थापा, जनार्दन वल्दिया, राजेंद्र सिंह जेठी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed