फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Landslide on Pithoragarh-Darchula NH

पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन: पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर दरकी पहाड़ी, फंसी गाड़ियां; तीन घंटे तक थमी रही आवाजाही

Mon, 27 Jan 2025 04:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:18 PM IST
सार

पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। हाईवे बंद होने से यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्रियों, वाहन चालकों को आवाजाही शुरू होने का घंटों इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Landslide on Pithoragarh-Darchula NH
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। हाईवे बंद होने से यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्रियों, वाहन चालकों को आवाजाही शुरू होने का घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बीआरओ ने बोल्डर और मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर खिरचना के पास अचाकर पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। इस हाईवे पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। आदि कैलाश, नारायण आश्रम, मुनस्यारी सहित अन्य पर्यटक स्थलों को हर रोज कई पर्यटक भी इसी हाईवे से होकर पहुंचते हैं। संयोग से कोई भी वाहन बोल्डरों की चपेट में नहीं आया और बड़ी घटना होने से बच गई।

विज्ञापन


हाईवे बंद होने से 150 से अधिक वाहन और 400 से अधिक यात्री फंसे रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद बीआरओ ने मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटाए। तीन घंटे बाद आवाजाही शुरू होने पर यात्री और वाहन चालक अपने गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed