फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: elephant came on the road in pithoragarh

Pithoragarh: अचानक सड़क पर आ धमका हाथी, देखते ही लोगों में मची अफरा-तफरी; वन विभाग से की मांग

Thu, 01 Feb 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

टनकपुर के चिड़ियाघोल के पास एक हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहन को सड़क पर छोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: elephant came on the road in pithoragarh
हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर के उचौलीगोठ ग्राम पंचायत के अंर्तगत चिड़ियाघोल के पास अकेले हाथी के अचानक सड़क पर आने से अफरा तफरी मच गई। हाथी को देखते ही लोग अपने वाहन को सड़क पर छोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन


टुकटुक चालक वार्ड संख्या 4 निवासी रिजवान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह टुकटुक से सवारी व सामान छोड़कर वापस लौट रहा था। इस बीच चिड़ियाघोल के पास अचानक हाथी जंगल से निकला और टुकटुक की ओर आने लगा। वह वाहन छोड़कर भागा, साथ ही सड़क पर चल रहे वाहन भी रूक गए। शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर गया। समाजसेवी गणेश महर ने वन विभाग से झुंड से अलग अकेले घूम रहे हाथी पर नजर रखने और आबादी में आने से रोकने की मांग की है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: न्याय देवता से मिलने पहुंचा गुलदार, सुबह-सुबह का यह नजारा उड़ा रहा होश; सीसीटीवी में हुआ कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेंदुए ने बनाया तीन बकरियों को मारा
मुनस्यारी ग्राम पंचायत ढुनामानी में तेंदुए ने तीन बकरियों को मार दिया है। लोगों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू का कहना है कि ढुनामानी के तोक छीन भैल में भालू और तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


पशुपालक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि तीन बकरियों को तेंदुए ने मार दिया है। कई बकरियों को घायल भी किया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed