{"_id":"65bb4e23b9f69c38860930ca","slug":"uttarakhand-news-guldar-seen-roaming-in-golju-devta-temple-nainital-2024-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: न्याय देवता से मिलने पहुंचा गुलदार, सुबह-सुबह का यह नजारा उड़ा रहा होश; सीसीटीवी में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: न्याय देवता से मिलने पहुंचा गुलदार, सुबह-सुबह का यह नजारा उड़ा रहा होश; सीसीटीवी में हुआ कैद
Thu, 01 Feb 2024 01:26 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
नैनीताल से गुलदार का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें गुलदार गोल्ज्यू देवता मंदिर में सुबह-सुबह घूमता हुआ नजर आ रहा है। इससे ग्रामीण काफी डरे हुए है।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में बाघ और गुलदार के आतंक से लोग डरे सहमे हुए है। नैनीताल, रामनगर समेत कई इलाकों में बाघ लोगों को अपना निवाला बना चुका है। इसी बीच अब गुलदार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गुलदार नैनीताल के पास घोड़ाखाल मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
29 जनवरी की घटना
जानकारी के अनुसार, वीडियो 29 जनवरी तड़के करीब चार बजे का है। वीडियो में गुलदार घोड़ाखाल मंदिर में घूमता हुआ दिखाई दिया। गनीमत रही कि इस दौरान मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, वरना गुलदार उस पर हमला भी कर सकता था। वीडियो में साफ दिख रहा कि घोड़ाखाल मंदिर के परिसर में गुलदार न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर के सामने कुछ देर के लिए रुकता भी है।

घोड़ाखाल मंदिर में गुलदार दिखाई देने के बाद आपपास के लोग काफी डरे हुए है। उन्होंने वन विभाग के गुलदार को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि, घोड़ाखाल मंदिर के पास ही सैनिक स्कूल भी है।