Uttarakhand Board Exam 2024: पहले दिन ही 87 स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा; कड़ी निगरानी के बीच हुआ पहला पेपर
Uttarakhand Board Exam 2024: उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। इंटर हिंदी के पहले पेपर में पिथौरागढ़ जिले भर में 66 बच्चे अनुपस्थित रहे जबकि चंपावत में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विस्तार
उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। इंटर हिंदी के पहले पेपर में पिथौरागढ़ जिले भर में 66 बच्चे अनुपस्थित रहे जबकि चंपावत में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बच्चों को चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। चेकिंग दल ने दूरस्थ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
पिथौरागढ़ 85 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद के नेतृत्व में सचल चेकिंग दस्ते ने दूरस्थ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
ये पढ़ें- EXAMS: कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई हिंदी की परीक्षा, बच्चे बोले- पेपर आसान था, बस ठंड के कारण लिख नहीं पाए
निरीक्षण के दौरान टीम ने इंटर कॉलेज सातशिलिंग, जीजीआईसी, जीआईसी बांस, दिग्तोली सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई खामी नहीं देखी गई। सीईओ जुकरिया ने बताया कि इंटर हिंदी के पेपर के लिए 4580 बच्चे पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 4514 बच्चे उपस्थित रहे और 66 बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बुधवार आज हाई स्कूल हिंदी का पेपर होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.