फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand: Ban on Adi Kailash Yatra for the time being, ban on Purnagiri Yatra at night

Uttarakhand : बारिश के चलते आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक, पूर्णागिरि यात्रा पर रात में पाबंदी

Sun, 02 Jul 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा दिनेश अवस्थी, पिथौरागढ़
दिनेश अवस्थी, पिथौरागढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 05:17 AM IST
सार

निगम अब सितंबर से यात्रा फिर शुरू करेगा। निगम की ओर से संचालित यात्रा में अब तक 223 यात्री यात्रा कर चुके हैं। प्रशासन ने रात के समय मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Ban on Adi Kailash Yatra for the time being, ban on Purnagiri Yatra at night
आदि कैलाश यात्रा...file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने फिलहाल आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। निगम अब सितंबर से यात्रा फिर शुरू करेगा। निगम की ओर से संचालित यात्रा में अब तक 223 यात्री यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन


केएमवीएन ने इस बार चार मई से आदि कैलाश की यात्रा शुरू की थी। शुरुआती दल तो आराम से यात्रा कर लौट आए, लेकिन इसके बाद सड़क लगातार बंद होने के चलते यात्रियों के दलों को धारचूला या बूंदी में रोकना पड़ा। निगम की ओर से देश के बड़े महानगरों में यात्रा बुकिंग केंद्र खोले गए हैं। इसके बावजूद बेहतर बुकिंग नहीं मिली। इसकी अपेक्षा निजी टूर ऑपरेटर एजेंसी को खूब यात्री मिले।
विज्ञापन


रात में  पूर्णागिरि यात्रा पर रोक
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और बाटनागाड़ नाले में आ रहे भारी मलबे को देखते हुए प्रशासन ने रात के समय मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है। एसडीएम सुंदर सिंह की ओर से जारी आदेश में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक यात्रा प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाटनागाड़ में सड़क पर भारी मलबा आने से जानमाल का खतरा है। लिहाजा, श्रद्धालु बारिश के मौसम में पूर्णागिरि धाम की यात्रा न करें। शनिवार को भी मार्ग बंद होने से प्रशासन ने सुबह से ही पूर्णागिरि की यात्रा पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed