Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Accident in Pithoragarh Car returning from wedding fell into ditch couple died

Accident: पिथौरागढ़ में हादसा; शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

Sun, 22 Feb 2026 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Feb 2026 09:55 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: दंपती  विवाह समारोह में शामिल होने लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident in Pithoragarh Car returning from wedding fell into ditch couple died
कार खाई में गिरने से दंपती की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। वहां से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे का पता चलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने आसपास के लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया। घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। रात में काफी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने की कार्रवाई शुरू हुई। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने हादसे में दंपती की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: दिगंबर हत्याकांड का खुलासा; ढाई लाख रुपये को लेकर हुआ था विवाद, तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला

योगेश और निधिराज की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। मृतक महिला का नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि पति लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed