{"_id":"1a3c763167c00516c7a24fe46036e92a","slug":"upanl-personnel-filled-shout-voice-raised-to-regularization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने भरी हुंकार, नियमितिकरण को उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने भरी हुंकार, नियमितिकरण को उठाई आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले उपनल कर्मियों ने सामूहिक अवकाश में रहकर मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन बसेड़ा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि फरवरी 2014 के विधानसभा सत्र में सरकार ने उपनल कर्मियों को विभागीय रूप से संविदा पर लिए जाने का आश्वासन दिया था। कहा गया था कि उपनल में जो भी लोग सेवारत हैं, उन्हें उसी विभाग में संविदा अथवा दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्ति दी जाएगी लेकिन सरकार ने आज तक ऐसा नहीं किया है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष पीएस धामी, महासचिव दिनेश पंत, कोषाध्यक्ष बसंत भट्ट, महिला अध्यक्ष पार्वती देवी, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी, एमएस धौनी, हरीश कुमार, लेखराज नित्वाल, मनीष रावत, रेनू चमलेगी, इंदिरा धामी, ममता बुंगला समेत तमाम उपनल कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन