Pithoragarh Forest Fire: दारमा के जंगल में अराजकतत्वों ने लगाई आग, वन संपदा नष्ट; घरों के पास पहुंची वनाग्नि
अराजक तत्वों ने बंगापानी तहसील के दारमा के जंगल में आग लगा दी जिससे लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। गांव के पास तक पहुंची जंगल की आग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अराजक तत्वों ने बंगापानी तहसील के दारमा के जंगल में आग लगा दी जिससे लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। गांव के पास तक पहुंची जंगल की आग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने किसी तरह से आग को घराें तक पहुंचने से रोका। वहीं सीमांत जिले में बारिश न होने और तापमान बढ़ने के बाद जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं इससे वन विभाग चिंतित है।
दारमा के द्वारी तोक में जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते जंगल की आग घरों तक पहुंच गई तो ग्रामीणों में अफरातफरी फैल गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को घरों तक पहुंचने से रोका। हालांकि जंगल पूरी रात सुलगता रहा लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ग्रामीणों की सूचना पर दूसरे दिन वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जंगल में आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। इस बार जाड़ों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने से नमी कम हो गई है और तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की खतरा भी बढ़ गया है। फायर सीजन शुरू होने से पहले की जंगल सुलगने लगे हैं इससे वन विभाग के साथ ही आम जन की चिंता भी बढ़ गई है।
अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - विजय भट्ट, रेंजर, वन विभाग