{"_id":"6a5fa8c46c6f9a66e1026ca8","slug":"unidentified-man-found-dead-in-disabled-compartment-of-triveni-express-train-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-142005-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग डिब्बे में अज्ञात व्यक्ति मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग डिब्बे में अज्ञात व्यक्ति मृत मिला
Tue, 21 Jul 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। त्रिवेणी एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे में सोमवार देर शाम एक करीब 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रेन यात्रियों को उतारने के बाद धुलाई के लिए वॉशिंग यार्ड में लगाई गई थी, तभी शव बरामद हुआ।
जीआरपी के उपनिरीक्षक रमेश गिरि ने बताया कि ट्रेन सोमवार शाम स्टेशन पहुंची थी। यात्रियों के उतरने के बाद इसे पिट लाइन संख्या छह वॉशिंग यार्ड में ले जाया गया। धुलाई के दौरान विकलांग डिब्बे में यह शव मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। मृतक ने सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट और काला पजामा पहना था। आसपास के थानों को सूचना भेजकर शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही है।