फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Unemployed met allowances

बेरोजगारों को भत्ते के लाले

Mon, 02 Nov 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन

11 महीने से बेरोजगारी भत्ता न मिलने से नाराज बेरोजगारों ने दीवाली से पहले भत्ता न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उससे पहले 4 नवंबर को रोजगार कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कार्की की अध्यक्षता में यहां हुई शिक्षित बेरोजगारों की बैठक में 11 महीने से बेरोजगारी भत्ता न मिलने पर रोष जताया गया। कहा गया कि भत्ता न मिलने से बेरोजगार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षाओं की तैयारियों के लिए महंगी किताबों की आवश्यकता होती है। भत्ता समय पर मिल जाता तो बेरोजगार पुस्तक खरीद पाते, अन्य खर्च चलाते। कार्की ने कहा कि सरकार के पास अन्य मदों के लिए खूब पैसा है। राज्य कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते के लिए बजट नहीं है। सीधा सा अर्थ है कि सरकार बेरोजगारों को राहत दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है। बैठक में मौजूद कवींद्र कोहली, राजेंद्र राजेंद्र प्रसाद जोशी, दीपक जोशी, गणेश सिंह, भरत सिंह, नंदन सिंह ने एक स्वर से कहा कि 4 नवंबर के धरने के बाद भी सरकार ने भत्ते का भुगतान नहीं किया तो महालक्ष्मी के दिन से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed