{"_id":"61acfab8659aaa04f027302b","slug":"uncontrolled-jeep-collides-with-van-two-passersby-injured-pithoragarh-news-hld4467200163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कमांडर जीप ने वैन में मारी टक्कर, दो राहगीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कमांडर जीप ने वैन में मारी टक्कर, दो राहगीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड के तिराहे में एक अनियंत्रित कमांडर जीप ने शौचालय के पास खड़ी वैन में टक्कर मार दी। हादसे में चपेट में आने से दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल दोनों वाहन चालक हैं।
रविवार की देर शाम सिल्थाम से आ रही एक कमांडर जीप ने टनकपुर रोड तिराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी एक वैन में टक्कर मारी। इस टक्कर से वैन के समीप खड़े टनकपुर निवासी रोहित कुमार और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हायर सेंटर भेजने में मदद की। मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के एसआई संजय पूनिया ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।