फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound. district. hospital. pregnant. women. patients.

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, गर्भवतियां और मरीज निराश

Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound. district. hospital. pregnant. women. patients.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के बजाय बदहाल हो रही हैं। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप हैं और गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीज भी निराश लौट रहे हैं। जिले में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है इनके अवकाश पर जाने से व्यवस्था बिगड़ गई है इसकी मार गर्भवतियां और मरीज सह रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के किसी भी सीएचसी के साथ ही महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले की सभी गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बीते पांच फरवरी को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से पूरे जिले में अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। हर रोज धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक गर्भवतियां और 55 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सभी निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर इसकी पड़ताल की। धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग सहित अन्य हिस्सों से पहुंची 10 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर घंटों रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार करती रहीं।
अल्ट्रासाउंड कक्ष नही खुला और स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी दी। कई गर्भवतियां बैरंग घर लौटीं तो कई ने निजी क्लीनिक की दौड़ लगाई। वहीं अन्य मरीजों को भी रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिक जाने की सलाह देकर औपचारिकता निभाई गई।
बेड़ीनाग के रमेश, कनालीछीना के राजेश भंडारी, मूनाकोट की कमला ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिक जा रहे हैं।

एक दिन और करना होगा इंतजार
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रेडियोलॉजिस्ट 12 फरवरी तक अवकाश में हैं। ऐसे में जिले की गर्भवतियों और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा। इस बीच यहां पहुंचने वाली गर्भवतियों और मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी होगी।
-
केस एक
बेड़ीनाग की कल्पना ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वाहन बुक कर 85 किमी दूर जिला मुख्याल पहुंची। सुबह से ही अल्ट्रासाउंड कक्ष के दरवाजे खुलने का इंतजार करती रहीं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी मिलने के बाद निजी क्लीनिक जाना पड़ा।
-
केस दो
अस्कोट के केबी पाल ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। रेडियोलॉजिस्ट न होने से उन्हें निजी क्लीनिक की दौड़ लगानी पड़ी। यहां भी अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर लगाना पड़ा और घंटों इंतजार करना पड़ा।

-
कोट -
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। जल्द वह अवकाश से लौटेंगे और अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। फिलहाल गर्भवतियों और अन्य मरीजों को निजी क्लीनिक जाने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed