फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasaund in Pithauragarh

रेडियोलॉजिस्ट बीमार, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लंबी कतार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ultrasaund in Pithauragarh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग के बाहर इंतजार करते जांच को आए लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पांच लाख की आबादी वाले सीमांत जिले के महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड बंद हैं। गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला आदि स्थानों में रखी गई अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रहीं हैं।
विज्ञापन

इस कारण महिलाओं और अन्य लोगों को मजबूरन अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट भी स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक दिन में 20 से 30 ही अल्ट्रासाउंड कर पा रहे हैं। इस कारण विभिन्न हिस्सों से आई गर्भवती और अन्य महिलाएं मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे
जिला अस्पताल की ओपीडी में कुछ ही लोग खड़े मिले। निशुल्क दवा वितरण कक्ष से लोग दवाएं ले रहे थे। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में रोगियों की लंबी लाइन लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11:20
ईएनटी सर्जन के कक्ष के बाहर नाक, कान, गले की जांच के लिए लोग लंबी लाइन लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह से ही वह जांच कराने के लिए बैठे हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं।
सुबह 11:25
अल्ट्रासाउंड के कक्ष के बाहर 10 से 15 महिलाएं बैठी थीं। महिलाओं का कहना था कि सुबह से वह अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार कर रहे हैं। अंदर जाकर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एनएस गुंज्याल कहा कि जिले के आठों विकासखंडों के अलावा यहां नेपाल से भी बड़ी संख्या में रोगी आते हैं। इसलिए यहां पर दो और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होना जरूरी है।
नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के दावे हवाई
पिथौरागढ़। कुछ समय पूर्व भाजपा नेताओं और स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में एक और रेडियोलॉजिस्ट के नियुक्ति का दावा किया था लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस रेडियोलॉजिस्ट का यहां तैनात करने की बात की जा रही थी वह नहीं आया। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट के लाने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
रेडियोलॉजिस्ट और अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को हर संभव सहायता दी जा रही हैं। - डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले रोगियों का काफी भार है। स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण चाहकर भी अधिक लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं कर पाता हूं। - डॉ. एनएस गुंज्याल, रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा ताला, मरीज परेशान
चंपावत। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट अवकाश पर हैं। इस कारण जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्थाके लिए सीएमओ कार्यालय से पत्राचार किया गया है।

फिलहाल जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। दूर-दूराज से मंगलवार को जिला अस्पताल आए गरीब मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड के लौटना पड़ा जबकि सक्षम लोगों को निजी अस्पतालों में जाकर अधिक रुपये खर्च करके अल्ट्रासाउंड करवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed