फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Udaya power projects not being created

उरेडा की बिजली परियोजनाएं नहीं बनने से भड़के सदस्य

Tue, 28 Aug 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 28 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Udaya power projects not being created
धारचूला बीडीसी बैठक में विरोध जताते पंचायत प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र पंचायत की बैठक में उरेडा की स्वीकृत बिजली परियोजना नहीं बनने से सदस्य भड़क गए। उन्होंने इस प्रकरण की जांच की मांग उठाई। प्रधानों ने सोलर लाइट की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के विरोध में बैठक का बहिष्कार किया।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रौंकली ने कहा कि व्यास क्षेत्र में उरेडा की बिजली परियोजनाएं फेल हो गई हैं। कुटि, रौंगकांग, नपलच्यू, बूंदी में पहले उरेडा की 10 परियोजना स्वीकृत हुई थी। परियोजनाओं का सामान रास्ते पर पड़ा है। कोई भी परियोजना पूरी नहीं हुई है। सदस्यों ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेट करने और समितियों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने उरेडा के परियोजना प्रबंधक अखिलेश शर्मा से परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। प्रबंधक ने कहा कि बूंदी और रौंगकांग में अधिकतर सामान पहुंचा दिया गया है। दिसंबर तक दोनों परियोजनाएं बन जाएंगी। सदस्यों ने आपदा प्रभावितों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार मकान बनाने के लिए 3.24 लाख रुपये दे रही है। इतनी रकम में मकान नहीं बन सकता। सीडीओ ने कहा कि मानक के अनुसार ही राहत राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने खेतों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग उठाई। कहा कि सड़कों के निर्माण के कारण खेत बर्बाद हो रहे हैं। सीडीओ ने कहा इस संबंध में डीएम से वार्ता की जाएगी। सदस्यों ने खंड शिक्षाधिकारी राम सिंह ऐरी की बात सुनने से इनकार कर दिया। मुख्य शिक्षाधिकारी के बैठक में न आने पर भी नाराजगी जताई गई। ब्लॉक प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल के संचालन में हुई बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एसडीएम आरके पांडे, कनिष्ठ प्रमुख दौलत बिष्ट आदि थे।

जीवित को मृत दिखा बंद कर दी पेंशन
धारचूला के क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम थलाल ने कहा कि गलाती गांव की भागीरथी देवी (80) पत्नी कल्याण सिंह को सात साल पहले मृत दिखाते हुए पेंशन बंद कर दी गई, जबकि वह जिंदा हैं। इस प्रकरण की जांच की जानी चाहिए। सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को बुजुर्ग की पेंशन सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।


70 किलो के ज्ञापनों का पुलिंदा लेकर पहुंचे नगन्याल
नागलिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज नगन्याल 70 किलो के ज्ञापनों का पुलिंदा लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि दारमा और व्यास क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य टीम व्यास, दारमा भेजने और दिव्यांग शिविर लगाने की मांग की। सीडीओ ने कहा कि चार सितंबर को धारचूला में दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed