फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two youths arrested with leopard skins and charms

तेंदुए की खाल और चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 08 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with leopard skins and charms
थल में खाल और चरस के साथ पकड़े गए युवक। - फोटो : पिथौरागढ़
थल पुलिस ने तेंदुए की एक खाल और 869 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आरसी रौतेला के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और वन्य जीव की तस्करी की रोकथाम के लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम को तैनात किया गया है। इसके तहत एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी पिथौरागढ़, थल थाना पुलिस और वन विभाग के संयुक्त अभियान में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बलतिर मोड़ के पास एक स्कूटी (यूके 05सी -2151) को रोककर चेक किया तो युवकों के पास से एक तेंदुए की खाल और 869 ग्राम चरस बरामद हुई।

मुनस्यारी के भैंसकोट निवासी बलवंत राम के कब्जे से 480 ग्राम चरस और एक खाल, जबकि  गिरीश कुमार के कब्जे से 389 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और धारा 3/9/39/49बी/50/51/57 वन्यछ जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत थल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों युवकों से खाल और चरस की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य के लिए एसओजी की सराहना की है। खाल और चरस पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, पान सिंह रावत, हेम तिवारी, अनिल मर्तोलिया, बलवंत वल्दिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, संदीप चंद, सत्येंद्र सुयाल नवीन खोलिया, संजीत, वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र बिष्ट, वन दरोगा रमेश उपाध्याय, वन आरक्षी नवीन जोशी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed