फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two years later, the officer did not deploy

दो साल बाद भी नहीं हुई तहसीलदार की तैनाती

Sat, 10 Dec 2016 10:35 PM IST
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sat, 10 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two years later, the officer did not deploy
गणाईगंगोली में इसी भवन में चलता है तहसील कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

तहसील खुलने के दो साल बाद भी गणाईगंगोली में तहसीलदार की तैनाती सरकार नहीं कर पाई है। इस समय तहसीलदार का प्रभार कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) के पास है। प्रमाण पत्रों के लिए गंगोलीहाट तहसील पर निर्भरता बनी हुई है। स्थायी कर्मचारियों का भी तहसील में नितांत अभाव है।

विज्ञापन


गणाईगंगोली के लोगों की 80 के दशक की तहसील बनाने की मांग वर्ष 2013 में पूरी हुई, जब सरकार ने तहसील का शासनादेश जारी किया। नवंबर 2014 से गणाईगंगोली में तहसील संचालित हुई, लेकिन अब तक स्थायी तहसीलदार की तैनाती नहीं हो पाई है। कुछ समय तक तहसील का प्रभार नायब तहसीलदार के पास रहा। सितंबर 2016 में नायब तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने के बाद से राजस्व निरीक्षक जय सिंह पाल के पास नायब तहसीलदार और तहसीलदार का चार्ज है। तहसील में केवल एक लिपिक स्थायी है। चार लिपिक संविदा में तैनात हैं।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र ऑनलाइन गंगोलीहाट तहसील भेजे जाते हैं। गंगोलीहाट से तहसीलदार और एसडीएम के हस्ताक्षर होने के बाद गणाईगंगोली तहसील से प्रमाण पत्र जारी होते हैं। तहसील का अपना भवन भी अभी नहीं बन पाया है। तहसील कानूनगो चौकी से संचालित होती है। कुल मिलाकर तहसील का पूरा लाभ इलाके के लोगों को अभी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों के आधे पद रिक्त
गणाईगंगोली तहसील में पटवारियों के 6 पद सृजित हैं, इनमें से तीन पद खाली हैं। ग्वाड़ी, चाक, गणाई पट्टी में ही पटवारियों की तैनाती है। ननोली, देवराड़ी पंत, सिमल्ता पट्टी में पटवारी नहीं हैं।

कम से कम तहसीलदार की तो नियुक्ति हो
कुनल्ता निवासी रमेश चंद्र नेवलिया कहते हैं कि तहसील का पूरा लाभ लोगों को तभी मिल पाएगा, जब तहसील में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। कहते हैं कम से कम तहसीलदार तो तहसील में नियुक्त होना ही चाहिए।


दूसरी तहसील पर निर्भरता ठीक नहीं
छचार गांव निवासी नवल किशोर पांडेय कहते हैं कि तहसील बनने के बाद भी दूसरी तहसील पर निर्भरता ठीक नहीं है। सरकार को तहसील की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की ओर ध्यान देना चाहिए। तभी लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed