{"_id":"6844716a7a9bf0404c03dad8","slug":"two-roads-connecting-china-border-closed-due-to-mountain-cracking-adi-kailash-pilgrims-stranded-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128811-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी दरकने से चीन सीमा को जोड़ने वाली दो सड़कें बंद, आदि कैलाश यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी दरकने से चीन सीमा को जोड़ने वाली दो सड़कें बंद, आदि कैलाश यात्री फंसे
Sat, 07 Jun 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में शनिवार की सुबह परेशानियों का पहाड़ लेकर आई। अलग-अलग समय पर पहाड़ियां दरकने से दारमा, व्यास घाटियों के साथ ही चीन सीमा और आदि कैलाश को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क तथा तवाघाट-लिपुलेख सड़क बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से आदि कैलाश यात्री, ग्रामीण और कई वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
शनिवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से दारमा घाटी और चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क बंद हो गई। सोबला के पार भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क का 150 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। आवाजाही ठप होने से आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण और वाहन फंसे हुए हैं। घाटी का शेष जिले से संपर्क कट गया है। इससे यात्रियों, ग्रामीणों और वाहनों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। बीआरओ के मुताबिक सड़क खुलने में दो दिन का समय लग सकता है।
इधर सुबह करीब 11 बजे प्रसिद्ध आदि कैलाश और व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क भी तवाघाट पुल से 300 मीटर आगे बोल्डर गिरने से बंद हो गई। सड़क के दोनों तरफ आदि कैलाश यात्री और उनके वाहन फंस गए हैं। सूचना पर एसडीएम मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
--
आदि कैलाश यात्रा होगी प्रभावित, सेना की बढ़ सकती है मुश्किल
इन दिनों आदि कैलाश यात्रा चल रही है। हर रोज देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु और पर्यटक आदि कैलाश दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तवाघाट-लिपुलेख सड़क बंद होने से यात्री दोनों तरफ फंसे हुए हैं। यदि सड़क जल्द नहीं खुली तो यात्रा प्रभावित हो सकती है। इधर, सोबला-ढाकर सड़क बंद होने से व्यास घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना की दिक्कतें बढ़ गई है। लंबे समय तक सड़क बंद रही तो घाटी के गांवों और सेना की चौकियों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।
कोट
सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों को मौके में भेज दिया गया है। सड़क को जल्द खोलने का प्रयास जारी है। सोबला के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। ऐसे में इस सड़क को खोलने में समय लग सकता है। व्यास घाटी को जोड़ने वाली सड़क जल्द ही खोल दी जाएगी। - कर्नल प्रशांत सिंह, कमांडर, 765 बीआरटीएफ, बीआरओ, धारचूला