{"_id":"57c46f154f1c1bc3602cb4b8","slug":"two-police-line-spot-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 अगस्त की रात नगर के बैंक रोड और सिल्थाम में युवाओं में हुई मारपीट की घटना के दौरान लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में आज पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सिल्थाम चौकी में तैनात दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि मारपीट की जानकारी होने के बाद भी न तो यह पुलिसकर्मी मौके पर गए और न इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को ही दी।
एसपी ने बताया कि कांस्टेबल हरवीर सिंह और प्रदीप कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी को इस तरह की घटना के समय तत्काल जो कदम उठाना चाहिए था वह इन दोनों पुलिसकर्मियों ने नहीं उठाया। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नीरज सिंह देव को निलंबित किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने गृहक्षेत्र लोहाघाट में शराब पीकर ऊधम काटा था। बैंक रोड में युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में चार आरोपी अब तक दबोचे गए हैं।