फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two people died in the village of vomiting-diarrhea Tdemia

तड़ेमिया गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे तड़ेमिया गांव में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार एक बालिका को लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया है। तड़ेमिया से ग्रामीणों ने फोन पर रविवार सुबह जिलाधिकारी और सीएमओ को गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने की जानकारी दी। बताया गया कि यह दोनों मौतें शनिवार को हुई। डीएम एचसी सेमवाल ने सूचना मिलते ही तहसीलदार हरी राम और चिकित्सा टीम को गांव के लिए रवाना कर दिया। डॉक्टरों की एक टीम लोहाघाट से भी तड़ेमिया गांव आ रही है। यह गांव नेपाल सीमा पर अति दूरस्थ है।

विज्ञापन


जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि तड़ेमिया गांव में जगत राम (46) पुत्र झूस राम और राकू देवी (70) पत्नी लछी राम की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। जोगाराम की सात वर्षीय बेटी काजल की हालत गंभीर है। उसे लोहाघाट भेजा गया है। इधर, जानकारी मिली है कि इस घाटी वाले इलाके में कई लोग बुखार, खांसी, पेट दर्द की शिकायत से परेशान हैं।
विज्ञापन


पूरे इलाके में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। डीएम ने चिकित्सा टीम को निर्देश दिए हैं कि सभी लोगों को इलाज उपलब्ध कराने के बाद ही लौटें। टीम को पर्याप्त दवाएं दी गई हैं। डीएम ने टीम को निर्देश दिए हैं कि वह गांव पहुंचने के बाद पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। गांव तक पहुंचने में करीब 15 घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed