फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two people arrested with illegal raw liquor in dharchula pithoragarh

Pithoragarh News: 144 पव्वे और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Jan 2025 05:13 PM IST
सार

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 144 पव्वे और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दी है।

विज्ञापन
Two people arrested with illegal raw liquor in dharchula pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 144 पव्वे और 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी की टीम ने जाखनी तिराहा और एपीएस तिराहा के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक कार से 144 पव्वे के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ सूरज उर्फ सतीश चंद्र जोशी थरकोट निवासी को गिरफ्तार किया। वहीं एसएचओ धारचूला विजेंद्र शाह के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने तवाघाट पुल के पास चेकिंग अभियान चलाकर दुकान संचालक जमन लाल वर्मा खेला निवासी को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed