{"_id":"57c470ed4f1c1b634b2cb62f","slug":"two-months-off-the-road-the-villagers-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से सड़क बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से सड़क बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
दो महीने से सड़क बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलतिर-अल्काथल मार्ग दो माह बंद है। सोमवार को प्रधान महिराज भैसोड़ा के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने लोनिवि के डीडीहाट डिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि 30 जून की अतिवृष्टि में सड़क पर मलबा आ गया था। कई जगह सड़क ध्वस्त हो गई थी, लेकिन लोनिवि के डीडीहाट डिवीजन ने आज तक सड़क यातायात के लिए नहीं खोली है।
विज्ञापन
कई बार विभागीय अधिकारियों के सामने मांग उठाई जा चुकी है। आंदोलन किए जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल हरुली देवी, हीरा देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी देवेश बैंसोड़ा, मनीष भैंसोड़ा, ललित बैंसोड़ा, कुंदन सिंह, रमेश राम, जगदीश राम, गोपाल राम, दिनेश सिंह, कुंदन सिंह ने कहा कि सड़क बंद होने से डुंगरी, अल्काथल, ओखलगांव, कन्यूरी, किमल्टा, जडिय़ाथल, दड़मालगांव की 3000 हजार आबादी परेशान हो गई है। कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। कहा कि सड़क नहीं खुलती है तो आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन