{"_id":"654e5fbe0d3913d09d0f7f06","slug":"two-markets-named-after-great-men-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-6814-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महापुरुषों के नाम पर दो बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महापुरुषों के नाम पर दो बाजार
Fri, 10 Nov 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर का नया बाजार अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंगा दत्त शर्मा और पुराना बाजार कुमाऊं के प्रसिद्ध दानवीर ठाकुर देव सिंह-दान सिंह मालदार के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय नगरपालिका की बोर्ड बैठक में लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता और ईओ राजदेव जायसी के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंगा दत्त शर्मा के नाम पर नया बाजार और पहाड़ के सबसे बड़े दानवीर ठाकुर देव सिंह, दान सिंह बिष्ट (मालदार) के नाम पर पुरानी बाजार का नाम रखने का प्रस्ताव अध्यक्ष ने बोर्ड के विचार के लिए रखा। बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया। बजेटी वार्ड में तिमुरखोली से बजेटी की ओर सड़क का नाम पूर्व सभासद स्व. बसंत कुमार के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन