{"_id":"5efb6b678ebc3ea06f6aae6d","slug":"two-houses-destroyed-due-to-rain-two-houses-in-danger-pithoragarh-news-hld3880411165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत जिले में भारी बारिश से दो मकान ध्वस्त, दो मकान खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत जिले में भारी बारिश से दो मकान ध्वस्त, दो मकान खतरे की जद में
विज्ञापन
सैणरांथी में भारी बारिश के बाद आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण जिले की 10 आंतरिक सड़कों के बंद रहने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। भारी बारिश से बेड़ूमहर में दो मकानों को खतरा हो गया।
सैणराथी (बेडूमहर) में राजेंद्र सिंह और पोखर सिंह के घर के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई। इससे आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इधर, ग्राम पंचायत किमखेत में बारिश से नारायण सिंह और गोपाल सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। प्रभावित पड़ोसियों के घर में शरण लिए हुए हैं।
प्रभावित ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मुनस्यारी में जिले भर में सर्वाधिक 48.00 एमएम बारिश हुई। धारचूला में 32.20, बेड़ीनाग में 16.70 और डीडीहाट में 8.50 एमएम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण रामगंगा, सरयू, काली, भुजगड़ और जाकुला नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इससे नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
दस घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
पिथौरागढ़। जिले में बारिश के कारण 10 आंतरिक सड़कें बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण थल- मुनस्यारी सड़क भी 10 घंटे बंद चल रही है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण भट्टीगांव-क्वारैली सड़क, तवाघाट-घटियाबगड़, कपकोट सामा- तेजम, नाचनी-भैसकोट, सेलमाली-दाखिम, मसूरीकांडा-होकरा, बांसबगड़-धामीगांव, बंगापानी-जाराजीबली, पौड़ी-घटकूना, मदकोट-दारामा सड़क बंद चल रही है। इसके बाद भी लोनिवि इन बंद सड़कों को खोलने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है। सड़कों के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बंद पड़ी सड़कों को खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़कों को नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गलाती-घटखोला पेयजल लाइन ध्वस्त
धारचूला। बारिश के कारण गलाती और घटखोला पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। इससे करीब एक हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोटिया पड़ाव में सोलर हैंडपंप भी कई दिन से खराब है, जिससे लोग परेशान हैं। लोग एलधारा प्राकृतिक स्रोतों से बाइक और गाड़ियों में पानी भरने को मजबूर हैं। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सभासद प्रेमावती कुटियाल और जानकी देवी ने जल संस्थान के जेई को ज्ञापन देकर पानी की समस्या को शीघ्र दूर करने की मांग की। जल संस्थान के जेई सुरेंद्र सिंह थापा ने कहा कि सोलर हैंडपंप में कोई तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक करने के लिए बाहर से टीम आ रही। एक सप्ताह के भीतर ठीक के सोलर हैंडपंप ठीक कर दिया जाएगा। संवाद

भारी बारिश के कारण बड़ालू-बर्तियाकोट सड़क में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH