फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two hours to 30 km journey

30 किमी के सफर में लग रहे दो घंटे

Tue, 25 Dec 2018 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 25 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two hours to 30 km journey
पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना के समीप लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क की कटिंग के कारण पिथौरागढ़ से घाट तक 30 किमी हिस्से पर आवागमन मुश्किल हो गया है। चौड़ीकरण के काम के चलते कई स्थानों पर जाम लग रहा है। मंगलवार को भी सड़क पर घंटों जाम लगा। 30 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही गुरना और मटेला के पास पहाड़ी कटान के कारण जाम लगता रहा। पहाड़ी पर चढ़ी पोकलैंड मशीन से पहाड़ी को काटकर मलबा नीचे गिराया गया, इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। इसके आधे, पौन घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाकर सड़क खोली जाती। वाहन गुरना से 6-7 किमी आगे बढ़े तो मटेला के पास वही स्थिति सामने आ गई। शहर के ऐंचोली से घाट तक का सफर मुश्किलों भरा है।
विज्ञापन


पर्यावरणीय नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
पिथौरागढ़। कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने सड़क चौड़ीकरण के काम में जन सुविधा का ध्यान नहीं रखने पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को देहरादून जाते समय कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जोशी भी दो घंटे तक जाम में फंसे। उन्होंने कहा कि सड़क बेहद ऊबड़-खाबड़ बनी है। पहाड़ कटिंग करने के लिए सड़क घंटों बाधित कर दी जा रही है। सड़क के चौड़ीकरण में पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मलबा जहां-तहां डाल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में जाम से सैलानी परेशान
मुनस्यारी। मुनस्यारी के नंदा देवी मार्ग पर अक्सर लग रहे जाम से आम लोगों के साथ ही नए साल के स्वागत के लिए मुनस्यारी पहुंचे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय मुनस्यारी में सैलानियों की भारी भीड़ है। देशी, विदेशी सैलानी नए वर्ष के जश्न के लिए हिमनगरी पहुंचे हैं। मंगलवार को नंदा देवी मार्ग पर कई बार जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था न होने के कारण जाम खुलवाने में दिक्कत हुई। पर्यटक स्वयं वाहन से उतरे और जाम खुलवाया। मदकोट चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था न होने से वाहन संचालन में दिक्कत हो रही है। होटल व्यवसायियों ने बाजार में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed