फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two days did not open junior high Kelimali

दो दिन से नहीं खुला था जूनियर हाईस्कूल खेलीमाली

Wed, 23 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में विकासखंड के दो विद्यालयों में भारी अनियमितताएं पाई गई। बीईओ ने दोनों विद्यालयों के रजिस्टर और फाइलों को सीज कर दिया है। लापरवाही बरतने पर दोनों स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को जूनियर हाईस्कूल खोलीमाली का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में सुबह 11 बजे तक ताले लटके हुए थे। गांववालों से पता चला कि विद्यालय दो दिनों से खुला ही नहीं था। शिक्षकों के बारे में जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि प्रधानाचार्य के पिता का देहांत हो गया है और वह अवकाश पर चले गए हैं। सहायक अध्यापक दो दिनो से स्कूल ही नहीं आ रहे हैं। बीईओ ने तुरंत स्कूल को खुलवाया तथा व्यवस्था में एक शिक्षक की ड्यूटी लगा दी। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर और फाइल सीज कर दी है। ताकि उनमें कोई छेड़छाड़ न हो। बिना अवकाश के स्कूल से नदारद सहायक अध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गयी है। प्राथमिक पाठशाला अलकाथल के निरीक्षण में भी भारी अनियमितताएं पाई गई। बिना सूचना के प्रधानाचार्या अवकाश पर मिली। विद्यालय के सहायक अध्यापक की जनगणना ड्यूटी होने के कारण विद्यालय को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के हवाले किया गया था।  बीईओ ने बिना सूचना के अवकाश पर गए शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने संस्तुति कर दी है। इस कार्रवाई से स्कूल न जाने वाले और बिना सूचना के अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed