फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   two billion rupees loss due to Closed road

बंद लाइफ लाइन ने दो अरब रुपये की पहुंचाई चोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
two billion rupees loss due to Closed road
प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़। सीमांत की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़क बीते दस दिनों से स्वांला के पास बंद चल रही है। इसके चलते सीमांत के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों का टनकपुर के गोदाम में माल डंप हो गया है। हल्द्वानी के रास्ते सामान मंगाने में उन्हें ढुलाई के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक सीमांत के व्यापारियों को इन दस दिनों में अब तक दो अरब से अधिक का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वांला के पास भारी मलबा आने से 23 अगस्त को बंद हो गई थी। इसके चलते सीमांत जिले के करीब 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े व्यापारियों के अलावा लोहाघाट, चंपावत के व्यापारी परेशान हैं। कई ट्रक सब्जी भी सड़क बंद होने से खराब हो गई है और बाजारों में जरूरी सामान की भी किल्लत होने लगी है। बड़े व्यापारियों के टनकपुर में स्थित गोदाम भरे हैं। अब उनके पास सामान रखने के लिए जगह नहीं हैं। गोदामों के भरने के बाद कई व्यापारियों के सामान से लदे बड़े वाहन टनकपुर, चल्थी आदि स्थानों पर रुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि ये सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से सड़क खोलने का कार्य करना चाहिए। अगर कार्यदायी संस्थाएं सड़क खोलने में सक्षम नहीं हैं तो आर्मी को बुलाकर सड़क खोलनी चाहिए।
विज्ञापन

पीलीभीत से रोजाना आती है 40 ट्रक सब्जी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में प्रतिदिन 40 ट्रक सब्जी आती है। सड़क बंद होने से सब्जी व्यापारियों को अभी तक 20 करोड़ से अधिक रुपये का नुकसान हो गया है। सब्जी व्यापारी भूरे मियां अंसारी का कहना है कि हल्द्वानी से सब्जी मंगाने में अतिरिक्त खर्चा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज को रोजाना छह लाख रुपये का नुकसान
पिथौरागढ़। स्वाला के पास एनएच के बंद होने से देहरादून, दिल्ली, टनकपुर, खटीमा सहित अन्य महानगरों को जाने वाले लोग परेशान हैं। सड़क के बंद होने से रोडवेज को प्रतिदिन छह लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। एआरएम आरके आर्या ने बताया कि रोडवेज को इन 10 दिनों में 60 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

सड़क पर मलबे से धंधा हुआ मंदा, बे-पटरी हुई जिंदगी
लोहाघाट (चंपावत)। स्वांला पर 23 अगस्त से आए मलबे से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग ने लोहाघाट क्षेत्र के कारोबार को बे-पटरी कर दिया है। शहर में निर्माण सामग्री की कमी होने के साथ ही निजी लोगों के निर्माण कार्य भी बंद हो गए हैं। व्यापारियों में भी सड़क खोलने में हो रही देरी से नाराजगी है। उनका कहना है कि सामान से भरे ट्रक रास्ते में फंसे हैं। साथ ही सीमेंट के खराब होने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed