फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two artisans from Bengal arrested in Delhi after fleeing with gold and silver

Pithoragarh News: सोना चांदी लेकर भागे बंगाल के दो कारीगरों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two artisans from Bengal arrested in Delhi after fleeing with gold and silver
लोहाघाट (चंपावत)। सोना चांदी लेकर लोहाघाट से भागे हुए बंगाल के दो कारीगरों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चुराया सामान भी बरामद किया है। वहीं, आरोपियों ने बड़ी चालाकी से स्वर्णकारों का सोना उन्हें ही बेच दिया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर की खड़ी बाजार में 23 जून मंगलवार को एक स्वर्ण व्यापारी योगेश वर्मा ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि साहिद अली मलिक और एसके साहिबुल निवासी बाली चतुरी, हावड़ा, पश्चिम बंगाल बीते एक साल से नगर में आभूषण बनाने का कार्य करते थे। वह कई अन्य स्वर्णकारों की दुकानों से काम लेकर स्वर्ण आभूषण बनाने का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को प्रभारी थाना प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस और एसओजी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने भागने से पहले दुकानदारों से लिया सोना फर्जी तरीके से उन्हीं को बेच दिया था। उनके पास से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस टीम में एसआई कुंदन सिंह बोहरा, एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद, विजय रजवार, कुलदीप, सूरज और ललित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed