फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Try to get a glimpse of history in front

इतिहास की झलक सामने लाने की कोशिश

Sat, 19 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से पहली बार नगरपालिका हाल में लगाई गई डाक टिकटों की प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आम लोग, विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से डाक टिकटों के इतिहास को सामने लाने की कोशिश की गई है। देश की आजादी के बाद महापुरुषों पर आधारित डाक टिकट जारी किए गए थे। इसके अलावा दर्शनीय स्थलों के डाक टिकट भी प्रचलन में आए। अब डाक विभाग अपने कर्मचारियों की ओर से तैयार डाक टिकटों को भी जारी करने लगा है।

विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत तिब्बत सीमा पुलिस 14वीं वाहिनी के सेनानी रणवीर सिंह चौहान ने किया। कहा कि नई पीढ़ी को इससे डाक टिकटों के इतिहास का बोध होगा। डाक अधीक्षक जीसी भट्ट ने प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि डाक विभाग ने भी अब कोर बैंकिंग सेवा शुरू कर दी है। अल्मोड़ा के डाक अधीक्षक एसके कंडवाल ने भी डाक विभाग की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में टिकट कलेक्शन के शौकीनों की ओर से उपलब्ध डाक टिकट लगाए गए हैं। इनमें 1924 में ओलंपिक के समय जारी डाक टिकट, ब्रिटेन में प्रचलित डाक टिकट, महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल पर जारी डाक टिकट, हिमालयन फ्लावर, डाक विभाग के कर्मचारियों की ओर से तैयार डाक टिकट शामिल हैं। प्रदर्शनी रविवार को भी लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed