फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Troubled by drinking water, traders kept Udiyari market closed

Pithoragarh News: पेयजल से परेशान व्यापारियों ने उडियारी बाजार रखा बंद

Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Troubled by drinking water, traders kept Udiyari market closed
बेड़ीनाग के उडियारी बैंड में पानी को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेयजल समस्या झेल रहे उडियारी के व्यापारियों ने जहां दुकानें बंद कर विरोध जताया वहीं महिलाओं ने सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों ने पानी की मांग को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। महिलाओं ने प्रधान दीपा देवी के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जहां जल जीवन मिशन योजना से हर घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है वहीं उडियारी बैंड के लोगों को पानी से वंचित किया गया है। महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा ने कहा कि चार माह पूर्व भी ग्रामीणों ने पेयजल की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम तक किया था। तब जल निगम और प्रशासन ने अप्रैल तक पूरे गांव में पानी उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि चार माह बीत जाने के बाद भी आज तक घरों में पेयजल लाइन तक नहीं बिछाई गई है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि बरसात के मौसम में भी पानी के लिए नौले-धारों का सहारा लेना पड़ रहा है। विरोध जताने वालों में सरपंच देवेंद्र सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, राजेंद्र महरा, रमेश सिंह, आनंद सिंह, जीवन शाह, शांति देवी, सोनी देवी, बसंती देवी समेत दर्जनों लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
बेड़ीनाग। पेयजल के लिए परेशान उडियारी के ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र उन्हें पानी की सुविधा नहीं दी गई तो वह आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बाजार बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

वार्ता के बाद शांत हुआ महिलाओं का रोष
बेड़ीनाग। पानी के लिए उडियारी बैंड पर दुकानें बंद और महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से वार्ता कर जल निगम के अधिकारियों को मौके पर भेजने की बात कही। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed