{"_id":"57d442794f1c1bbc61317f6c","slug":"trophy-won-by-nainital-and-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और देहरादून ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और देहरादून ने जीती ट्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
विजेता नैनीताल और उपविजेता स्पोर्ट्स कालेज की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तरीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नैनीताल और बालिका वर्ग में देहरादून की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। शनिवार देर शाम यहां जीआईसी मैदान में मुख्य अतिथि एसडीएम अनुराग आर्य और मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के गौरव रावत और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब नैनीताल के अनिल कुमार को दिया गया।
विज्ञापन
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम के तरफ से जीसान अंसारी और अंकित ने एक-एक गोल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम की तरफ से एकमात्र गोल गौरव ने किया। नैनीताल ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने उत्तरकाशी को 2-1 से शिकस्त दी। देहरादून की अंजना और पार्वती ने गोल दागे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी की तरफ से एकमात्र गोल गीता ने किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, आनंद रावत, अरविंद चौधरी, प्रकाश भंडारी, सदानंद भट्ट, योगेश जोशी, भुवन उप्रेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन