फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tribute paid to Shaurya Chakra winner martyr Lt Mehar

शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट महर को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Shaurya Chakra winner martyr Lt Mehar
80 यूके बटालियन के ले. कर्नल बीएमएस परमार शहीद ले.हेमंत सिंह महर की प्रतिमा में पुष्पगुच्छ भेंट कर ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन एनसीसी ने शौर्य चक्र विजेता शहीद ले.हेमंत सिंह महर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके अदम्य साहस को याद किया गया।
विज्ञापन

जाखनी तिराहे पर स्थित शहीद ले.हेमंत सिंह महर के शहीद स्मारक पर शुक्रवार को 80 यूके बटालियन एनसीसी के ले. कर्नल बीएमएस परमार ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रतिमा के संस्थापक भीम सिंह महर को भी सम्मानित किया गया। शहीद ले.महर का जन्म बिण में ले. कर्नल गोविंद सिंह और प्रभा के घर में 23 अगस्त 1976 को हुआ था। 19 सितंबर 2000 को जम्मू कश्मीर के नौगांव सेक्टर में वह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके शौर्य को देखते हुए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि विगत वर्ष महानिदेशालय दिल्ली के आदेश पर प्रदेश की सभी यूनिटों को शहीदों की प्रतिमाओं को गोद लेकर उसकी प्रतिवर्ष सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। 80 यूके बटालियन पिथौरागढ़ ने शहीद ले. हेमंत सिंह महर की प्रतिमा को गोद लिया है। इस दौरान अश्वनी बिष्ट, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, सूबेदार प्रमोद सिंह, सूबेदार परमन थापा, सूबेदार नयन सिंह, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, नायक सूबेदार हीरा सिंह, बीएचएम पूरन सिंह, सीएचएम हुकुम सिंह, सीएचएम मोहन सिंह, हवलदार नैन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed