फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tribute paid to martyr Gajendra Singh Sankania by taking out candle rally

शहीद गजेंद्र सिंह सनकनिया को कैंडल रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Gajendra Singh Sankania by taking out candle rally
शहीद गजेंद्र को श्रद्धांजलि। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। हाट थर्प निवासी शहीद गजेंद्र सिंह सनकनिया को याद करते हुए हाटथर्प के ग्रामीणों ने शहीद चौक तक कैंडल रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। गजेंद्र सिंह सनकनिया 23 जुलाई 2006 को कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

उनकी याद में हाट थर्प के ग्रामीणों ने गांव से सुभाष चौक तक कैंडल रैली निकाली। इस दौरान गजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे और जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक गजेंद्र सिंह का नाम रहेगा नारे लगाए। शहीद चौक में गजेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता दान सिंह सनकनिया और दादा प्रेम सिंह सनकनिया ने गजेंद्र को याद करते हुए कहा कि उनका बेटा भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। उनकी शहादत पर परिवार को गर्व है। इस दौरान शहीद चौक में गजेंद्र को याद करते हुए सभी लोगों की आंखें नम हो गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed