फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Triangular contest in Kanalichinna, Gangolihat, Didihat

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कनालीछीना, गंगोलीहाट, डीडीहाट में त्रिकोणीय मुकाबला, 8 विकासखंडों से 19 दावेदार मैदान में

Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले के आठों विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए 19 दावेदार मैदान में हैं।

विज्ञापन
Triangular contest in Kanalichinna, Gangolihat, Didihat
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले के आठों विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए 19 दावेदार मैदान में हैं। ज्येष्ठ प्रमुख बनने के लिए 16 और कनिष्ठ प्रमुख बनने के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। कनालीछीना, गंगोलीहाट और डीडीहाट में ब्लॉक प्रमुख पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। विण, बेड़ीनाग और मुनस्यारी में इस पद के लिए दो प्रत्याशियों में टक्कर होगी। मूनाकोट में एकल नामांकन होने से प्रमुख पद का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विज्ञापन

कनालीछीना में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
कनालीछीना विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महिमन कन्याल, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार ने नामांकन कराते हुए चुनावी ताल ठोकी है। ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए भाजपा के विवेक जोशी और निर्दलीय ज्योति प्रकाश पंत के बीच टक्कर होगी। कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा के विजेंद्र सिंह और निर्दलीय राहुल कुमार मैदान में हैं। 

विज्ञापन

बिण में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी विकासखंड बिण में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। इस पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कविता वर्मा और कांग्रेस की रश्मि गोस्वामी आमने-सामने हैं। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश, देवराज सिंह और कमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कनिष्ठ प्रमुख पद पर कुसुम मेहता और भावना वल्दिया आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूनाकोट में भाजपा नहीं खोज सकी चेहरा, निर्दलीय की जीत तय
मूनाकोट विकासखंड में भाजपा चुनाव से पहले ही बैकफुट पर है। ऐसा इसलिए कि भाजपा यहां किसी भी चेहरे को मैदान में नहीं उतार सकी। कांग्रेस की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मरसोली सीट से बीडीसी सदस्य नीमा वल्दिया का इस बार भी एकल नामांकन होने से ब्लॉक प्रमुख बनना तय है लेकिन इस बार वह निर्दलीय मैदान में उतरी हैं। ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए भी मरसोली सीट से बीडीसी सदस्य जितेंद्र वल्दिया जबकि कनिष्ठ प्रमुख पद पर धौलकांडा सीट से बीडीसी सदस्य अर्चना पांडे का एकल नामांकन होने से इनका भी निर्विरोध निर्वाचन होगा। 

गंगोलीहाट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में
ब्लॉक प्रमुख के लिए गंगोलीहाट में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला कांग्रेस के विनोद प्रसाद और निर्दलीय सूरज कुमार ने नामांकन कराया। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दीपक उप्रेती, जगत सिंह, कृष्णावतार और रविंद्र सिंह मैदान में हैं। यहां जिले के अन्य विकासखंडों की तुलना में सबसे अधिक प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है। कनिष्ठ प्रमुख पद पर संगीता देवी और कविता देवी आमने-सामने हैं।

मुनस्यारी में भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी चुनावी जंग
मुनस्यारी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के प्रदीप रावत और कांग्रेस की कविता महर ने नामांकन कराया है। ज्येष्ठ प्रमुख पद भाजपा के जगदीश द्विवेदी और कांग्रेस की गीता देवी मैदान में हैं। कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा ने देवेश कुमार और कांग्रेस ने देवेंद्र धर्मसक्तू का नामांकन कराते हुए इन्हें मैदान में उतारा है। 

धारचूला में वनराजि बेटी कृति ने छोड़ा मैदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्कर
धारचूला में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मंजुला ग्वाल और कांग्रेस की पूजा देवी ने नामांकन कराया। पहली वनराजि पंचायत प्रतिनिधि कृति रजवार ने नामांकन पत्र खरीदा लेकिन इसे जमा नहीं करने का निर्णय लेते हुए मैदान छोड़ दिया। ऐसे में यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होगी। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर खीम सिंह और नृपेंद्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख पद पर रमेश राम और रमेश सिंह ने नामांकन कराते हुए एक-दूसरे को चुनौती दी है।

बेड़ीनाग में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, भाजपा को निर्दलीय चुनौती
बेड़ीनाग विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नीरजा देवी, कांग्रेस की रितु देवी और निर्दलीय संगीता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रस्तावक और अनुमोदक न होने से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया। ऐसे में अब यहां भाजपा को टक्कर देने निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर धीरज बिष्ट और जानकी देवी आमने-सामने हैं। कनिष्ठ प्रमुख पद पर एकल नामांकन होने से गौरव असवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 

डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा का प्रमुख बनना तय
यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए संयुक्त मोर्चा के नरेंद्र सिंह धामी उर्फ गुड्डू धामी और बंशीधर भट्ट ने नामांकन कराया। इस पद पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरेंद्र सिंह चुफाल ने भी नामांकन कराते हुए चुनावी ताल ठोकी है। बीडीसी सदस्यों के बहुमत वाले संयुक्त मोर्चा का एक ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। चर्चा है कि चुनावी रणनीति के तहत मोर्चा के दो सदस्यों ने नामांकन कराया है। इस पद के लिए भाजपा अपने ही गढ़ में चेहरा घोषित नहीं कर सकी। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर भी संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी प्रीती बोरा और कनिष्ठ प्रमुख पर महेंद्र सत्याल का एकल नामांकन हुआ है। ऐसे में प्रत्याशी घोषित करने से हाथ पीछे खींचने वाली भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल यहां चुनाव से पहले ही मैदान से बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed