फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trial landing of 20 seater aircraft at Nainaisaini airstrip

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टी पर हुई 20 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग

Sun, 14 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Trial landing of 20 seater aircraft at Nainaisaini airstrip
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग करता फ्लाई विग कंपनी का 20 सीटर विमान। संवाद
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर रविवार को 20 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग हुई। देहरादून से आया विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट के रन-वे पर उतरा और उसके बाद टेक ऑफ किया। ट्रायल लैंडिंग के बाद पिथौरागढ़ से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट से वर्ष 2019 में व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। तब पिथौरागढ़ के लोगों को पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी सेवा का लाभ मिला था। मार्च 2020 में नौ सीटर विमान के रनवे पर फिसल जाने और कोरोना के कारण दोबारा विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी। सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की लेकिन किराया अधिक होने के चलते लोगों ने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार विमान सेवा शुरू करने को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने 26 जनवरी से पहले विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन भी लोगों को दिया है। रविवार को फ्लाई बिग कंपनी के विमान ने ट्रायल लैंडिंग की। इसके बाद टेक ऑफ भी सफलता पूर्वक किया। सफल ट्रायल लैंडिंग की विस्तृत रिपोर्ट डीजीसीए को भेजी जाएगी। डीएम रीना जोशी ने बताया कि रविवार को फ्लाई बिग कंपनी के 20 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। उन्होंने बताया कि रन-वे पर अभी कुछ और ट्रायल लैंडिंग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट में फ्लाई बिग कंपनी के 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, वीरेंद्र बोहरा, राजेंद्र रावत, मनोज सामंत, रघुवीर सिंह, रमेश कसनियाल आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पिथौरागढ़ की जनता को विमान सेवा का लाभ मिलने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed