फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trekking route will be made from Satshilling to Asurchula

Pithoragarh News: सातशिलिंग से असुरचूला तक बनेगा ट्रैकिंग रूट

Sat, 08 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Trekking route will be made from Satshilling to Asurchula
पिथौरागढ़ स्थित असुरचूला। संवाद
पिथौरागढ़। विकास खंड मूनाकोट के सातशिलिंग से असुरचूला तक ट्रैकिंग रूट बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 58.97 लाख रुपये का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत के बाद ट्रैकिंग और धूमने-फिरने के शौकीन लोग आसानी से असुरचूला पहुंच बर्फ से लकदक पंचाचूली की चोटियों का खूबसूरत नजारा देख पाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान असुरचूला तक ट्रैकिंग रूट बनाने की घोषणा की थी। पर्यटन कार्यालय की ओर से भेजे प्रस्ताव में कहा गया है कि असुरदेव पर्यटक स्थल सोर घाटी के लोगों की आस्था का केंद्र है। पिथौरागढ़ से सात किमी वाहन से और उसके बाद चार किमी पैदल चलकर असुरदेव मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। शहर के उत्तर में स्थित इस स्थल में श्रद्धालु आते रहते हैं। मान्यता है कि इस स्थल पर हवन करने से बारिश होती है। यहां से सोरघाटी का भी आकर्षक नजारा दिखाई देता है।
विज्ञापन

बाक्स
चार हट बनाए जाएंगे
पिथौरागढ़। सातशिलिंग से असुरचूला तक चार किमी खड़ंजा मार्ग बनाया जाएगा। मार्ग पर पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के विश्राम के लिए चार हट्स बनेंगे। रोशनी के लिए 10 सोलर लाइट लगाए जाएंगी। साथ ही कूड़ा-करकट फेंकने को 20 डस्टबिन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed