फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trekking and Mountaineering team of Northern Railway visited Adi Kailash

Pithoragarh News: नाॅर्दर्न रेलवे के ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग दल ने किए आदि कैलाश के दर्शन

Tue, 17 Oct 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Trekking and Mountaineering team of Northern Railway visited Adi Kailash
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेता नाॅर्दर्न रेलवे के ट्रैकिंग दल। संवा
पिथौरागढ़। नाॅर्दर्न रेलवे के ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग दल ने आदि कैलाश के दर्शन किए। मंगलवार को पर्यटक आवास गृह में नाॅर्दर्न रेलवे के ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग दल के पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यहां पर्यटकों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिनेश गुरुरानी की ओर से चलाई जा रही पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि वे यात्रा पूरी करने के बाद अपनी कर्मभूमि में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद यात्रियों के दल ने गुरना मंदिर में भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

दल के लीडर हरीश जोशी ने कहा कि वे हमेशा उत्तराखंड में आते रहते हैं और अब इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर रेलवे विभाग के कर्मचारियों को लाएंगे। वहां उत्तराखंड हिमालय टूर एंड ट्रेवल्स के लोकेश चंद, पदम सिंह, वेद प्रकाश, हर सिंह, शेर सिंह, दीपक, विजय बोरा, महेश कुमार, सौरभ खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed