फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trekkers will find it easier to reach Chipla Kedar

Pithoragarh News: छिपला केदार पहुंचने में ट्रैकरों को होगी आसानी

Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Trekkers will find it easier to reach Chipla Kedar
पिथौरागढ़। जिले की बंगापानी तहसील के प्रसिद्ध छिपला केदार बुग्याल पहुंचने के लिए अब ट्रैकरों को आसानी होगी। जिला पंचायत 86 लाख रुपये की लागत से ट्रैकिंग रूट का निर्माण कर रही है। इसके बनने के बाद ट्रैकरों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

समुद्रतल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध छिपला केदार बुग्याल तक हर कोई जाना चाहता है। यहां जाने के लिए रास्ता बदहाल होने के कारण कम ही ट्रैकर यहां तक पहुंच पाते हैं। जिला पंचायत यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और ट्रैकरों को आकर्षित करने के लिए छह किमी लंबा ट्रैकिंग रूट बना रही है। यहां ट्रैकिंग के दौरान भनार, नाजुरीकुंड, पिंडारी ग्लेश्यर, बुग्याल और पंचाचूली का मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षिक करता है इसलिए यहां जाना हर किसी का जाना सपना रहता है।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता भी है छिपला केदार की
पिथौरागढ़। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इसे अतीत में गुप्त कैलाश (छिपा हुआ कैलाश) के नाम से जाना जाता था। हर दो साल में करीब 40 गांव के लोग यहां पूजा करने के लिए जाते हैं। इस क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव कस्तूरी मृग, थार, भारल, हिम तेंदुआ, जंगली बकरी, पीले गले वाला नेवला, मोनाल सहित कई अन्य दुर्लभ पशु-पक्षी पाए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और ट्रैकरों को आकर्षित करने के लिए ट्रैकिंग रूट बनाया जा रहा है। इसके बनने से स्थानीय चरवाहों को भी लाभ मिलेगा। - अनिल जोशी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed