फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Treatment plant could not be installed in Nainipatal trenching ground

Pithoragarh News: नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड में नहीं लग पाया ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 21 Nov 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Treatment plant could not be installed in Nainipatal trenching ground
पिथौरागढ़। नैनीपातल में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए नगर पालिका को राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति की ओर से पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण यहां कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़ा सड़क तक फैल गया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों में बैठे लोगों और आसपास के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका को नैनीपातल में कूड़ा निस्तारण के संयंत्र लगाने के लिए सरकार की ओर सात करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यहां संयंत्र लगाने में राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति की पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि नगर पालिका मूल्यांकन समिति की ओर से लगाई गई तीन आपत्तियों का निस्तारण कर रहा है। कूड़े के निस्तारण के बाद निकलने वाली काली मिट्टी, रोड़ी, बजरी के निस्तारण के लिए नगर पालिका को भूमि की जरूरत है। वह भूमि की तलाश कर रहे हैं। आपत्तियों का निस्तारण होते ही ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड से सटे गांवों के लोग परेशान
पिथौरागढ़। ट्रंचिंग ग्राउंड से लगे बीसाबजेड़, नैनीपातल, भूलागांव समेत दस से अधिक गांवों के लोगों को कूड़े की बदबू और धुएं का सामना करना पड़ता था। लोग यहां कूड़ा न डालने की मांग पर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के बाद कुछ हद तक ग्रामीणों को राहत मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed