फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Treasury suspended the payment of billions of strike

कोषागार की हड़ताल से करोड़ों के भुगतान लटके

Mon, 04 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर किए जाने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर कोषागार कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 13 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के लंबा खिंचने से करोड़ों के भुगतान लटक गए हैं। सोमवार को कोषागार कर्मियों ने पूर्ववत धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग पूरी न  होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया तथा देहरादून में निदेशालय कोषागार में शुरू क्रमिक अनशन में भागीदारी करने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

 पिथौरागढ़ में धरनास्थल पर हुई सभा को उप कोषाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, करन सिंह सामंत, पीएस डीनिया, एमएल वर्मा, तारादत्त पंत, विक्रम सिंह रौतेला ने संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने कोषागार कर्मियों को मार्च 2013 में सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी के समान ग्रेड पे देने के लिए आदेश पारित कर दिया था, लेकिन शासन आदेश का पालन नहीं कर रही है। कहा कि जब तक उत्तराखंड शासन से संशोधित ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं होता तब तक कोषागार कर्मी हड़ताल में रहेंगे। कोषागार संगठन के जिला मंत्री धर्म राम, उपाध्यक्ष कैलाश रजवार, अध्यक्ष महेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह टोलिया, आरएस मेहता, कमलेश उपाध्याय, दीपक राय, गजे सिंह बोरा, मोहन चंद्र विशाल, भुवन चंद्र जोशी, मनोज पुनेठा, किरण, मोहम्मद इमरान, विनोद राज, ईश्वर राम बुद्धियाल, हरीश सामंत, दीपक वर्मा, भुवन उप्रेती, धन नाथ गोस्वामी, हरि हरि कृष्ण, दिनेश तिवारी, श्याम सिंह, रमेश, विनोद खड़ायत, मनोज पांडेय, चंदन वर्मा, प्रेम प्रकाश भट्ट, हरीश पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed