फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Transition to Neonatal, Not Found 108

नवजात को संक्रमण, नहीं मिली 108

Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Transition to Neonatal, Not Found 108
पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय में बीमार नवजात - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले जन्मे एक शिशु को संक्रमण की शिकायत के बाद बाल रोग विशेषज्ञ ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। धौलादेवी और लमगड़ा में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण नवजात को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए पिथौरागढ़ से 108 का इंतजाम नहीं हो सका। इससे नेपाल से यहां आया युवक इधर-उधर भटकता रहा।

विज्ञापन


नेपाल की बाजुरा जिला टमटन गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी सीता देवी को पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में प्रसव के लिए 15 अक्तूबर को भर्ती किया था। बी नेगेटिव ब्लड ग्रुप होने पर पहले गर्भवती महिला के लिए खून की व्यवस्था नहीं हो सकी। प्रेम सिंह खून के लिए इधर-उधर भटकता रहा। जानकारी मिलने के बाद रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटियर एमसी पंत के प्रयास के बाद महिला के लिए खून की व्यवस्था हुई। सुरक्षित प्रसव हुआ तो शिशु संक्रमित निकला। इसके बाद वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जेएस नबियाल ने उसे एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शिशु को हायर सेंटर भेजने के लिए एक बार फिर रेडक्रॉस के स्वयंसेवी एमसी पंत ने 108 में फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी और लमगड़ा ब्लॉक में भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां से 108 एंबुलेंस नहीं भेजी गई। इससे नेपाल से यहां आया दंपति परेशान हो उठा। पहले पत्नी के लिए खून के लिए तो फिर बच्चे को हॉयर सेंटर ले जाने के लिए नेपाल से यहां आया प्रेम सिंह भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस को भेजने से पहले रास्ते में शिफ्टिंग की व्यवस्था को लेकर प्रयास किए गए। धौलादेवी और लमगड़ा में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। बाद में अल्मोड़ा तक भेजने के लिए संपर्क किया गया तो अटेंडेंट ने ही मना कर दिया। - प्रमोद भट्ट, जिला कोआर्डिनेटर 108

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed