फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Training started for production, storage and marketing of coarse grains

Pithoragarh News: मोटे अनाज के उत्पादन संग्रहण और विपणन के लिए प्रशिक्षण शुरू -

Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Training started for production, storage and marketing of coarse grains
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड और निधि संस्था का बालाकोट में 10 दिवसीय मोटे अनाज उत्पादन, संग्रहण, प्रसंस्करण पैकेजिंग और विपणन के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के प्रसंस्करण में जो भी मशीनों की आवश्यकता है उन्हें ग्रामीण आसानी से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्लस्टर के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन

निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि बालाकोट, रावलगांव, जजुराली,सुवाकोट और लेलू क्लस्टर के 150 सदस्यों का चयन किया गया है। इस मौके पर किसान उत्पादन संगठन के अध्यक्ष संजय महर, अपर कृषि अधिकारी सुखवीर सिंह, उप कृषि अधिकारी डॉ. आशीष प्रकाश, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अभिषेक बहुगुणा, डॉ.चेतन कुमार, संयोजक ममता पांडेय, मनमोहन सिंह बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed